सुबह बादल, दिन में तेज गर्मी, फिर झमाझम बारिश... दिल्ली-नोएडा में मौसम की अजब चाल

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह की शुरुआत जहां बादलों के साथ हुई, वहीं दोपहर में तेज गर्मी पड़ी। शाम के समय तेज आंधी के साथ बौछारें आने से गर्मी से राहत मिली

4 1 9
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला बदला सा है। राजधानी में शुक्रवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। सुबह की शुरुआत जहां बादलों के साथ हुई, वहीं दोपहर में तेज गर्मी पड़ी। शाम के समय तेज आंधी के साथ बौछारें आने से गर्मी से राहत मिली। इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मई के शुरुआती दो तीन दिनों से पहले लू चलने की संभावना नहीं है।
दोपहर में लू का हुआ अहसास, शाम को बारिश
दोपहर में तेज धूप ने लोगों को काफी अधिक परेशान किया। गुरुवार को तापमान 38 डिग्री रहा था। हवा में गर्माहट के अहसास ने लोगों को लू की याद दिला दी। शाम चार बजे के बाद मौसम एक बार फिर बदलने लगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट को ऑरेंज अलर्ट में बदला। इसके बाद तेज आंधी चली। आंधी के बाद कुछ जगहों पर बौछारें भी गिरी। आंधी के दौरान पालम में हवाओं की गति 46 किलोमीटर प्रति घंटा और सफदरजंग में 28 किलोमीटर प्रति घंटे रही।

क्यों बदला दिल्ली का मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से दिल्ली एनसीआर का मौसम बदला है। रविवार से इसका असर खत्म हो जाएगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। हवा में नमी का स्तर 16 से 66 प्रतिशत तक रहा। दिल्ली में मयूर विहार एकमात्र ऐसा स्थान रहा, जहां तापमान 40 डिग्री से कम रहा। यहां का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री रहा। मंगेशपुर का अधिकतम तापमान 42.2, पीतमपुरा का 42, पूसा का 42 डिग्री रहा। यह सबसे गर्म एरिया रहे।

आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। हल्की बारिश की संभावना है। दिन के समय तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है। 28 और 29 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 39 और 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री तक रह सकता है। 30 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री तक रह सकता है। मई की शुरुआत कमोबश थोड़ी कूल रहेगी। एक और दो मई को अधिकतम तापमान 37 और 38 डिग्री रह सकता है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

लोकसभा चुनाव: आज 5वें चरण के लिए मतदान, 695 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला, चुनावी मैदान में कई दिग्गज

नई दिल्ली: देश मेंसात चरणों में कराए जा रहे लोकसभा चुनावों के तहत आज 5वें चरण की वोटिंग है। इस चरण में आठ राज्यों की 49 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। बढ़ती गर्मी को देखते हुए भी आयोग ने तमाम पो

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now